NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, सड़कों पर बेची मूंगफली
मूंगफली बेचते हुए एनएचएम कर्मचारी
स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कर्मचारियों के टर्मिनेशन के आर्डर जारी कर दिए गए है. वहीं कैथल के एनएचएम कर्मचारियों ने आज चाय और मूंगफली बेचकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
कर्मचारी नागरिक अस्पताल के बाहर डेरा डाले हुए है और वहीं पर विरोध स्वरुप चाय और मूंगफली बेच रहे और सरकार को बता रहे हैं कि जो मानदेय उन्हें दिया जा रहा है उससे ज्यादा तो चाय और मूंगफली बेचकर कमाया जा सकता है,
एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगे ना मानकर उनके साथ खिलवाड़ कर रही है. एनएचएम कर्मचारियों का कहना है की अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो ये लड़ाई ओर तेज हो जायेगी. कर्मचारियों का कहना है अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी और टर्मिनेशन की बंदर घुड़की से वो नहीं डरेंगे.
No comments:
Post a Comment