FREE SAMPLES IN INDIA

Showing posts with label haryana nhm news. Show all posts
Showing posts with label haryana nhm news. Show all posts

Thursday, 6 February 2020

एनएचएम कर्मियों की वेतन विसंगति को किया जाए दूर

एनएचएम कर्मियों की वेतन विसंगति को किया जाए दूर 

जींद | जिलेभर के आरटीएस कर्मचारियों की मीटिंग सिविल अस्पताल में सुभाष कंडेला की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ली। सुभाष कंडेला ने बताया कि सरकार से अपील की एनएचएम कर्मचारियों की वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाए और एनएचएम कर्मचारियों को 7वां वेतन लागू किया जाए और एनएचएम कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। सुभाष कंडेला ने संदीप कुंडू को जिले का लेखाकार नियुक्त किया गया। गौरव सहगल प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने बताया कि संगठन कर्मचारियों की मांगों को उठाएगा और पूरी करवाने की कोशिश की जाएगी।