CLICK HERE
वेतन और एरियर के लिए तरस रहे एनएचएमकर्मी
बीआरडी
मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा
कर्मचारियों को वेतन के संकट से जूझना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में तैनात
कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि इंसेफेलाइटिस वार्ड
में तैनात कर्मचारी तीन महीने से वेतन व एरियर का इंतजार कर रहे हैं।
बीआरडी मेडिकल कालेज में एनएचएम के जरिए करीब ढाई सौ कर्मचारी तैनात हैं। इनमें दो दर्जन से अधिक डॉक्टर भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा बालरोग विभाग में कर्मचारी तैनात हैं। बालरोग विभाग के कमर्चारियों को वर्ष 2016 में वेतन में पांच फीसदी बढ़ोत्तरी हुई। उसका एरियर कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला। इसके अलावा कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। उधर ब्लड बैंक समेत दूसरे विभाग में तैनात एनएचएम कर्मचारियों को तो छह महीने से वेतन नहीं मिल सका है। कर्मचारियों ने वेतन और एरियर के भुगतान के लिए शासन में आला अधिकारियों से गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment