Click here to visit Detail News of NHM Employees
एनएचएम कर्मचारियों की मांग
-सभी कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।-नियमित वेतन लाभ तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
-सरकारी की तरफ से जारी अधिसूचना नंबर 23, 9, 17- 17-2-14 के तहत कुछ कर्मचारियों को लाभ दिया गया है। इसे सभी कर्मचारियों को दिया जाए।
-एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों की आपसी सहमति के आधार पर एवं रिक्त पद के खिलाफ स्थानांतरण नीति एनएचएम नई दिल्ली एवं एनएचएम उत्तर प्रदेश की तर्ज पर तैयार किया जाए।
-दस वर्ष एवं तीन वर्ष की सेवा उपरांत कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
-हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की भांति एनएचएम चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश एवं झारखंड की भांति लायलटी बोनस प्रदान किया जाए।
-एनएचएम कर्मचारियों के लिए मेडिकल बिल भुगतान की पॉलिसी बनाई जाए।
-एनएचएम कर्मचारियों के वार्षिक अनुबंध की अवधि को बढ़ाकर पंचवर्षीय कर दिया जाए।
-हटाए गए कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों पर समायोजित किया जाए।
-एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों को हाई रिस्क भत्ता प्रदान किया जाए।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाए।
No comments:
Post a Comment